शिवसेना के नेता द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद सहारनपुर की महिलाओं में आक्रोष पनप रहा है। राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बुधवार को राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ की जिलाध्यक्ष नीलिमा राणा ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस और सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में अभिनेत्री कंगना रनौत ने न्यायोचित मुहिम को आगे बढ़ाया है।
शिवसेना के एक नेता द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से महिलाओं में आक्रोश है। इससे शिवसेना की सोच भी उजागर हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान डॉ. नीलू राणा, उमा मौर्य, प्रतिभा, बबीता सैनी, रूपाली, रजनी, राजीव सैनी, रोहित आदि रहे।