फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एलिवेटेड रोड पर आपस में टकराए आधा दर्जन वाहन, बच्चा घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर एक -दूसरे के ऊपर चढ़ी गाड़ियां। श्रोत राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर डॉट काली मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले रविवार शाम सिलिंडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। इसके बाद एक के बाद एक करके चार वाहन आपस में जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। केवल एक बच्चे को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड को आजकल प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सजाया संवारा जा रहा है। इसी दौरान शाम के वक्त हुए हादसे से इस पर कुछ देर के लिए एक तरफ जाम के हालात बन गए। बताया जा रहा है कि आगे जा रही कार के अचानक ब्रेक लगे जिससे पीछे चल रहा चालक अपने ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका और वह कार से टकरा गया जिसके बाद उसके पीछे चल रहे वाहन भी एक-एक कर आपस में भिड़ गए। कुछ देर के लिए रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाइड्रा मशीन मंगवा कर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया। इस दौरान हादसे में चोटिल हुए बच्चे को उसके परिजन लेकर देहरादून अस्पताल चले गए।

एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर एक -दूसरे के ऊपर चढ़ी गाड़ियां। श्रोत राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें