फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत सात ट्रेन देरी से पहुंचीं, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। गोंडा जंक्शन स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर काम के चलते ब्लॉक लिए जाने के कारण कामाख्या एक्सप्रेस बुधवार को रद्द कर दी गई। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कामाख्या जंक्शन तक चलने वाली इस ट्रेन के रद्द होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और असम जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, ब्लॉक के कारण ही सहारनपुर से होकर गुजरने वाले सात ट्रेन भी यहां देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी के अनुसार डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटा 21 मिनट देरी से यहां पहुंची। श्री गंगानगर से हरिद्वार के बीच चलने वाली हरिद्वार इंटरसिटी डाउन एक घंटा देरी से आई। अप में हरिद्वार से श्री गंगानगर जाने वाली ट्रेन भी 30 मिनट देर से यहां पहुंची। देहरादून टर्निमल से चलकर सहारनपुर एक्सप्रेस भी एक घंटा बाद पहुंची। दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी भी आधे घंटे देरी से चल रही। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट देर से यहां पहुंची। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का समय 11.20 बजे निर्धारित है। यह दोपहर में 1.44 बजे पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें