फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीआईजी से मिलने गईं कैराना सांसद को हिरासत में लिया, धरने पर बैठीं

Wed, 20 May 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ धरना देती कैराना सांसद 
विज्ञापन
सहारनपुर। शामली के गांव जसाला में मोनू कश्यप हत्याकांड में कैराना सांसद इकरा हसन मृतक की मां के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं। डीआईजी कार्यालय के बाहर से थाना महिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में सांसद को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। हालांकि दस मिनट बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने से नाराज सांसद कोतवाली सदर बाजार में धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उनकी एसपी सिटी से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

21 अप्रैल को जसाला निवासी मोनू कश्यप का पंजोखरा स्थित रेलवे लाइन के पास शव मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। उन्होंने प्रेमिका से बात न कराने से नाराज होकर पार्टी करने के बहाने बुलाकर शराब पिलाने के बाद मोनू को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। इससे मोनू की मौत हो गई थी। मंगलवार को कैराना सांसद इकरा हसन मृतक की मां को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंचीं। महिला ने अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
सांसद इकरा हसन का आरोप है कि डीआईजी ने बात सुनी, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा कहा कि पीड़िता रोते हुए उनके कार्यालय से बाहर निकल गई। इस पर उन्होंने डीआईजी के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद सांसद डीआईजी कार्यालय के बाहर पार्किंग एरिया में आ गईं। उनका आरोप है कि यातायात व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया और महिला थाने ले गई। उन्हें करीब 10 मिनट तक महिला थाने में बैठाकर रखा गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया। इसके बाद इकरा हसन वहां से चली गईं। इसके थोड़ी देर बाद ही कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पता लगने पर सांसद थाने पर आ गईं और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली सदर बाजार में धरने पर बैठ गईं। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल और पूर्व सांसद हाजी फजलुर्ररहमान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान इकरा हसन की एसपी सिटी से तीखी नोकझोंक हुई है।
विज्ञापन


डीआईजी कार्यालय के बाहर कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें