फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी ने खरीदे एयरफोर्स के पुराने हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब के मनसा जिले के रहने वाले कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यक्ति ने भारतीय सेना के खराब हो चुके छह हेलीकॉप्टर खरीदे हैं, जिन्हें 10 दिन पहले सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से पंजाब ले जाया गया। हेलीकॉप्टरों को नीलाम करने की प्रक्रिया एयरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर से कराई गई थी।
विज्ञापन

कबाड़ की खरीद फरोख्त करने वाला डिंपल अरोड़ा पंजाब के मनसा जिले का रहने वाला है। ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर छह हेलीकॉप्टर (एमआई 17) को 72 लाख रुपये में खरीदा गया। आठ दिन पूर्व ही यह सभी छह हेलीकॉप्टर को वह सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से ट्राले में लादकर पंजाब ले गया। पता चला है कि इनमें से तीन हेलीकॉप्टर को मुंबई फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े व्यक्ति के अलावा लुधियाना के होटल व्यावसायी ने खरीद लिया है। अभी तीन हेलीकॉप्टर डिंपल अरोड़ा के ही पास हैं।
सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के सूत्रों की मानें तो यह छह हेलीकॉप्टर खराब घोषित हो चुके थे, जिनके संबंध में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद ही इन हेलीकॉप्टरों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इन छह हेलीकॉप्टरों को सरसावा से पंजाब ले जाने के दौरान भी गोपनीयता बरती गई। पता चला है कि इन हेलीकॉप्टरों को रात के समय ही निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें