फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कुंभ में अंतिम दिन कबड्डी और क्रिकेट का हुआ मुकाबला

विज्ञापन
गंगोह में क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खेल कुंभ में अंतिम दिन कबड्डी और क्रिकेट का हुआ मुकाबला
विज्ञापन

गंगोह। राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज में खेल कुंभ के अंतिम दिन रस्साकसी, कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन कबड्डी में दोनों टीमों में बेहतर संघर्ष देखने को मिला। बालकों के सीनियर वर्ग में कप्तान जॉनी की टीम कपिल, शावेज, सहवार, तालिब, राजा और रक्षित विजयी रही। जूनियर वर्ग में कप्तान अभिषेक के नेतृत्व में लविश, पारस, प्रिंस, अक्षय, मुकुल और रितिक की टीम ने लोहा मनवाया। बालिकाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता में जोरदार संघर्ष देखने को मिला।
बालिकाओं के सीनियर वर्ग में कप्तान वंशिका की टीम रिशु, खुशी, पारूल, दामिनी, दृष्टि, प्राची को कप्तान मीनाक्षी की टीम शालू, संध्या, पूजा, साक्षी, सुमन और सोनम ने जोरदार संघर्ष कर पराजित किया। क्रिकेट में सीनियर वर्ग के बालकों में कक्षा 12 की टीम ने 8 ओवर में 112 रन बनाए और कक्षा 11 की टीम को 35 रनों से पराजित किया। मैन आफ द मैच आकाशदीप ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुये 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और 3 विकेट भी चटकाये। विपक्षी टीम के शादाब ने भी 4 विकेट लिए। कक्षा 12 की टीम में कप्तान जावेद, अकरम, अल्तमश, आकाशदीप, विभांशु, आमिर, इसरान, शिवम, शाहरूख, जसवन्त और शाहिब तथा कक्षा 11 की टीम में सहवार, अक्षय, हैदर,, रक्षित, आकिब, जॉनी, हिमांशु, दीपक, अरमान, अरहान, जसवन्त, तस्सवुर, राजा, कपिल और शाहवेज ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार, युनुस अली और मोहित कटारिया ने अम्पायर का दायित्व संभाला जबकि कमेंट्री में मनोज शर्मा ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। राहुल पांचाल और आस्था सहल ने स्कोरर की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार, खेल प्रशिक्षक नैन कुमार, राहुल पांचाल व आदित्य कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें