फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Sat, 05 Sep 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव/ तीतरों/ गंगोह। जिले के देहात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं और छोटे-छोटे बच्चे मनमोहक स्वरूप में शामिल हुए।
विज्ञापन


बड़गांव में कस्बा बड़गांव सहित दल्हेड़ी, शिमलाना, महेशपुर, चंदपुर, खुदाबक्शपुर माजरा, जड़ौदापांडा, अंबेहटाचांद सहित अन्य कई गांवों के मंदिरों से भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं।
तीतरों के धानवा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए भूमिया खेड़े की परिक्रमा कर पुन: शिव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान ठाठ सिंह सैनी, अमरनाथ कश्यप, वैभव शर्मा, रोहित, जयकुमार, विशाल सैनी, राहुल, अनुज, चरण और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगोह के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री सुदर्शन क्लब के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सुबह लड्डू गोपाल को स्नान करा शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। यजमान के रूप में विपिन गुप्ता, नीरज अग्रवाल और वैभव अग्रवाल ने सेवा की, जबकि युगल जोड़ी की सेवा कमल गर्ग ने संभाली। शाम को ठाकुरजी की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। डॉ. अमित गर्ग, डॉ. अनूप भटनागर, मनोज गोयल और वरुण शर्मा शामिल रहे। प्रबंधक ब्रजमोहन वर्मा ने बताया कि छह सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में ब्रजमोहन वर्मा, वरुण शर्मा, निशांक रोहिला, मोगली, वैभव अग्रवाल, विपिन, अनमोल, अंशुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें