फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला-मोहाली के बाद सहारनपुर में बनाई जाएगी तेज पिच: शिवकुमार

विज्ञापन
बीसीसीआई के शिव कुमार यादव पिच कंसलटेंट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ज्ञानकलश इंटर स्कूल के मैदान पर चल रहे विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पिच क्यूरेटर शिव कुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि स्कूल का ये मैदान आने वाले समय में तेज गेंदबाजों को मदद करने वाले विकेट के लिए जाना जाएगा और देश में अलग पहचान बनाएगा। कहा कि भारत में मोहाली व धर्मशाला के बाद इस पिच की गिनती तेज गेंदबाजी वाली पिचों में होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान शिव कुमार ने बताया कि इस पिच पर अंडर 16 क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिल रहा है। सीनियर प्लेयर जब यहां पर गेंदबाजी करेंगे तो उनकी रफ्तार जबरदस्त हो जाएगी। सहारनपुर का यह एक विकेट आने वाले दिनों में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर भारत में स्मैक्टाइट स्वाइल मिट्टी पाई जाती है, लेकिन सहारनपुर के इस मैदान में कैलोलाइट मिट्टी है। इस मिट्टी की खासियत होती है कि यह तेज रफ्तार के गेंदबाजों को मदद करता है। आमतौर पर इस प्रकार की मिट्टी साऊथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में पाई जाती है। सहारनपुर में ऐसी मिट्टी का मिलना बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। इसकी मिट्टी साऊथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मिलती जुलती है। इस मिट्टी में शिल्ट कम होता है, जो तेज गेंदबाजों के लिए बहुत सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें