फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में खिली धूप
विज्ञापन

सहारनपुर। सुबह बारिश और दोपहर में चिलचिलाती धूप निकली। रविवार को मौसम कुछ ऐसा ही रहा। हालांकि शनिवार को हुई झमाझम बारिश का असर रविवार को भी देखने को मिला। न्यूनतम तापमान जो शनिवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस था वह रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में हल्की सी वृद्धि दर्ज की गई।
शनिवार की बारिश की वजह से रात में मौसम ठंडा रहा। लोगों को पंखे की हवा भी ठंडी महसूस हुई। कई लोगों ने मध्य रात्रि पंखे या तो कम कर दिए या फिर बंद। रविवार की सुबह बादल छाए रहे। सुबह तड़के जब लोग जागे तो हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। बूंदाबांदी नौ बजे थम गई। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दिन में हल्की हवा चलने की वजह से दोपहर एक बजे तक बादल छंट गए, जिसके बाद धूप निकल आई। दोपहर दो बजे चटक धूप थी, जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को फिर से हल्के बादल छा गए। जनपद में सोमवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। रविवार को 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, हकीकत नगर में सड़क का करीब 15 फीट लंबा हिस्सा धंस गया, जिसके बाद बैरीकेडिंग करनी पड़ी। लोगों ने बताया कि यहां डेढ़ वर्ष पहले सीवर लाइन डाली गई थी, जिसके बाद सड़क ठीक कर दी गई थी, लेकिन सड़क कई बार धंस चुकी है। हर बार अलग जगह से सड़क धंसती है।

सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित ईदगाह में भरा बरसात का पानी से होकर ईद की नमाज अदा करने बच्चे को छात्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें