फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 35704 लोगों को मुचलका पाबंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अभी तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से 5992 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी है, जिनमें से 583 वाल राइटिंग, 5549 पोस्टर, 2182 बैनर तथा 978 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए जनपद में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। डीएम ने बताया कि अब तक 405400 रुपये से अधिक मूल्य की 1873 लीटर शराब एवं 1016040 रुपये से अधिक मूल्य का 4.424 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किया गया। अब तक 555900 रुपये कैश बरामद किए गए। जिले में 11805 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए। उन्होंने बताया कि धारा 107/116 के अंतर्गत 43683 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट दी गई, जिनमें से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 116(3) के अंतर्गत 29091 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया गया। इसी प्रकार धारा 117 के अंतर्गत 6613 व्यक्तियों को पाबंद कराया गया। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 10 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अलावा 121 शस्त्र, 88 कारतूस बरामद किए गए है। डीएम ने बताया कि पुलिस समेत अन्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें