रामपुर मनिहारान में चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पडा सामान.
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। चोरों ने शादी समारोह में गए एक परिवार के घर को निशाना बनाया। चोर मकान से साढे़ चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी सहित सामान चोरी किया। पीड़ित परिवार ने थाना रामपुर पुलिस को चोरी की तहरीर दी । पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
नगर के मोहल्ला गंगाराम निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल हमिद ने दी तहरीर में कहा कि वह अपने परिवार के साथ 17 फरवरी को कैलाशपुर शादी में गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर में चोरी की सूचना उसे पड़ोसियों ने दी । सूचना पर पीड़ित परिवार घर पर लौटा। देखा कि घर के दोनों कमरों के ताले टूटे हैं। घर से एक एलसीडी, एक गैस सिलिंडर, तांबे, पीतल के बर्तन, चार तौला सोने की जेवर व एक किलो चांदी के जेवर, एक लाख पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित नौशाद ने बताया कि उनका साढे़ चार लाख रुपये के जेवर, नकदी सामान अज्ञात चोर चुराकर कर ले गए। एसएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।