फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजस्व वसूली करने गए विद्युत निगम के जेई के साथ मारपीट

Sat, 29 Nov 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। राजस्व वसूली करने गए विद्युत निगम के जेई गुलशन झा को फर्नीचर शोरुम के मालिक और कर्मचारियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम विद्युत निगम के जेई गुलशन झा टीम के साथ मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में राजस्व वसूली के लिए गए थे।
इस दौरान वह मंगलौर मार्ग स्थित एक फर्नीचर शोरुम पर पहुंचे, बताया गया है कि शोरुम मालिक पर बिजली बिल का करीब 83 हजार रुपये का बकाया है। जब उन्होंने बकाया जमा करने के लिए कहा तो शोरुम मालिक ने गाली गलौज करनी शुरु कर दी।
आरोप है कि गुलशन झा ने इसका विरोध किया और गाली गलौज करने से मना किया तो शोरुम मालिक ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट शुरु कर दी। इसमें गुलशन झा को चोटें आईं और उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। निगम के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें