फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जैन कॉलेज में बीएससी में 70 फीसदी से कम अंक वालों को प्रवेश नहीं

Sun, 27 Jul 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। जेवी जैन कॉलेज में बीएससी जियोलॉजी की मेरिट 70.4 फीसदी पर रुकी है। यानी पहली मेरिट में इससे कम अंक वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। उधर, महाराज सिंह कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों ने भी मेरिट लिस्ट जारी करते हुए नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की मेरिट 68.6 फीसदी, ओबीसी की 59.8, एससी की 63.4, एसटी की 66.2, ईडब्ल्यूएस की 43.2 तथा पीएख्की 55.4 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के लिए सामान्य वर्ग की 68.8, ओबीसी की 59.6, एससी की 63.6, ईडब्ल्यूएस की 51.2 और पीएच की 46.2 फीसदी पर रुकी। बीएससी गणित में यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की 71.4, ओबीसी की 58.4, एससी की 65.2, ईडब्ल्यूएस की 40.2 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के सामान्य वर्ग की 71.6, ओबीसी की 61.2, एससी की 66.4 और ईडब्ल्यूएस की 68.8 फीसदी पर रुकी।
बीकॉम के लिए यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की 71, ओबीसी की 66.6, एससी की 66.6, ईडब्ल्यूएस की 45.4 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के सामान्य वर्ग की 81.8, ओबीसी की 66.8, एससी की 67, ईडब्ल्यूएस की 47.6 और पीएच की 76.5 फीसदी पर रुकी। बीएससी जियोलाॅजी के लिए यूपी बोर्ड के सामान्य वर्ग की 76.4, ओबीसी की 73, एससी की 70.6 फीसदी पर रुकी। अन्य बोर्ड के सामान्य वर्ग की 75.8, ओबीसी की 74.2 और एससी की 70.4 फीसदी पर रुकी।
विज्ञापन

उधर, महाराज सिंह कॉलेज में बीए के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 70.8, ओबीसी की 62, एससी की 66.2 और ईडब्ल्यूएस की 43.2 फीसदी पर रुकी। बीएससी बायोलॉजी के लिए सामान्य वर्ग की 74.4, ओबीसी की 69.6, एससी की 67 और ईडब्ल्यूएस की 40.2 फीसदी पर रुकी। बीएससी गणित के लिए सामान्य वर्ग की 70.2, ओबीसी की 45.6, एससी की 60.4 और ईडब्ल्यूएस की 63.6 फीसदी पर रुकी। बीए स्ववित्तपोषित में सामान्य वर्ग की 58.6, ओबीसी की 44.8, एससी की 50.6 फीसदी पर रुकी। बीकॉम स्ववित्तपोषित के लिए सामान्य वर्ग की 79.4, ओबीसी की 70.1, एससी की 70 और ईडब्ल्यूएस की 59 फीसदी पर रुकी। बीएससी बायोटैक्स स्ववित्तपोषित के लिए सामान्य वर्ग की 73.4, ओबीसी की 68, एससी की 64.4 और ईडब्ल्यूएस की 64.2 फीसदी पर रुकी। बीसीए के लिए सामान्य वर्ग की 56.6, ओबीसी की 44.8, एससी की 50.6 फीसदी पर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें