फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल के महिला वर्ग में जैन कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में अंतर विद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बास्केटबाल के महिला वर्ग में जैन कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। महिला वर्ग में मेजबान जेवी जैन कॉलेज विजेता बना।
विज्ञापन

सोमवार को महिला वर्ग के मुकाबले कराए गए। अंत में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, मेरठ कॉलेज मेरठ और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर चार चार अंकों के साथ बराबर पर थे। बास्केट के आधार पर जेवी जैन कॉलेज विजेता बना, जबकि एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद उप विजेता बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आरटीओ कपिलदेव सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। अंत में विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. सहदेव मान, डॉ. दुलीचंद, रिषभ, मनीष, विवेक, पंकज, मनिष्क जोशी, सरिता, नीरज, अनुभव, अंजली शर्मा का सहयोग रहा। समापन अवसर पर अंजली, वृतिका, अचिका, साक्षी, सान्या, स्वाति, रीतिका, नंदिता, आरजू, निकिता, प्रियंका, सोनी, धनुश्री, अपर्णा आदि मौजूद रहीं।

सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में अंतर विद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में विजेता जैन डिग्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें