फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बाहर बनेगी जेल, जल्द फाइनल होगी जमीन : दारा सिंह

Sun, 12 Jan 2025 06:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला कारागार में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल, लाइब्रेरी एवं कौशल विकास भवन का उद्घाटन करते कारागा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सहारनपुर में जेल शहर से बाहर बनेगी। इसके लिए जल्द ही जमीन को फाइनल कर लिया जाएगा। उन्होंने शनिवार को जेल का निरीक्षण कर बंदियों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला जेल में सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद नवनिर्मित बहउद्देशीय हॉल, लाइब्रेरी एवं कौशल विकास भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जेल में बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता चेक की। अस्पताल का निरीक्षण कर बीमार बंदियों से इलाज के बारे में पूछा। उन्हें फल वितरित किए। इसके बाद मंत्री महिला बैरक में पहुंचे, जहां पर महिलाओं को शॉल बांटे।
इस दौरान कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सहारनपुर में काफी समय से नई जेल बनाने का काम चल रहा है। प्रशासन की ओर से जहां की जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा है। जमीन को जल्द फाइनल कराने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, जेलर प्रशांत उपाध्याय, डिप्टी जेलर सुधांशु सिंह, विक्रम सिंह, जसवंत बाबू, नीतू निम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें