फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण मंडली और होटल कारोबार को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक साल पहले जब मार्च में लॉकडाउन लगा तो, सब तरह के कारोबार बेपटरी हो गए थे। नवरात्र भी फीका गया था। इस बार 13 अप्रैल से नवरात्र हैं। धार्मिक आयोजनों की बाट जोहने वाले जागरण मंडली संचालकों और इनसे जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि कारोबार चल निकलेगा, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद नाइट कर्फ्यू लगने से अरमानों पर पानी फिर गया है। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को भी इससे झटका लगा है। पेश है इन कारोबारों की स्थिति पर रिपोर्ट...
विज्ञापन

-- 30 अप्रैल तक होने थे आयोजन, सब बुकिंग निरस्त
नवरात्र में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं, खासकर देवी के जागरण कराए जाते हैं। इसको लेकर जागरण मंडली के कलाकार पूरे साल तैयारी करते हैं। इस बार भी 13 से 30 अप्रैल तक आयोजनों की तैयारियां थीं। शहर में 10 से ज्यादा जागरण मंडली संचालक हैं, जिनके पास धार्मिक आयोजनों की बुकिंग थीं। एक मंडली के पास 15 से 20 तक कार्यक्रमों की बुकिंग थी, लेकिन नाइट कर्फ्यू की वजह से सब बुकिंग निरस्त हो गईं।
-- एक मंडली से जुड़े हैं 20 परिवार
देवी के जागरण करने वाली मंडली में ढोलक, गायक, साउंड, देवी का भवन (दरबार), झांकी, कथा-कोरस आदि जिम्मेदारी संभालने वाले करीब 20 लोग जुड़े होते हैं। धार्मिक आयोजनों से जो मेहनताना मिलता है, उससे परिवार पालते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में मुश्किल है गुजर
- अमरदीप कॉलोनी निवासी जागरण पार्टी संचालक अशोक वर्मा कहते हैं कि आयोजनों पर ब्रेक लगने से रोजी रोटी का संकट आ गया है। इस बार उम्मीद थी कि काम चलेगा, लेकिन ऐन वक्त पर नाइट कर्फ्यू लागू हो गया।
- राघवपुरम निवासी मुकेश दीक्षित कहते हैं कि प्रत्येक जागरण पार्टी के पास कई कई धार्मिक आयोजनों की बुकिंग थी। अधिकांश आयोजकों ने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
-- ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी रेनू शर्मा कहती हैं कि नवरात्र का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि धार्मिक आयोजनों में भजन सुनाने के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती है, इस बार भी तैयारी पर पानी फिर गया।
- नुमाइश कैंप निवासी मनोज साईं का कहना है कि कोरोना ने कारोबार को चौपट कर दिया है, अब तो दूसरा काम करने के बारे में सोचना पड़ेगा। क्योंकि पिछले साल भी खाली बैठे रहे थे और इस बार यही हो गया।
------ कर्फ्यू के समय में बदलाव की मांग
सहारनपुर। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गंभीर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से मुलाकात की। उनसे कहा कि पहले से होटल व्यवसाय पर कोरोना का ग्रहण लगा था, अब कुछ काम शुरू हुआ तो पुन: संक्रमण बढ़ गया और रात्रि कर्फ्यू लग गया। जिन लोगों ने शादी समारोहों के लिए होटलों की बुकिंग कराई, उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से होना चाहिए। इस दौरान रमनदीप सिंह लकी, कारण बजाज, हेमंत बंसल, शारिक अंसारी के साथ टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें