सहारनपुर में मौसम हुआ सुहाना आसमान में छाये बादल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/सरसावा/रामपुर मनिहारान। पिछले कई दिनों से जबरदस्त गर्मी से शनिवार को लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में छाई काली घटाओं के बीच एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे गर्मी में झुलस रहे लोगों को राहत मिली।
जिले में पिछले कई दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा था। वहीं अनियमित बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी का सबब बन गई थी। शनिवार को दोपहर बाद मौसम में आए अचानक बदलाव ने आमजन के साथ ही पशु पक्षियों को भी राहत पहुंचाने का काम किया। एक घंटे तक झमाझम हुई बारिश से आम लोगों के साथ किसानों के भी चेहरे खिल उठे। दरअसल गर्मी ने आमजन को तो झुलसा ही रखा था फसलें तथा आम के बाग भी मुरझा से गए थे। वहीं पशु-पक्षी भी गर्मी के कारण हरियाली की खोज में बिल्ंिडगों की ओट में सिर छिपाने को मजबूर थे। बारिश ने इन सभी को राहत देने का काम किया है। किसान दिलीप सिंह, संजीव सैनी, बाग मालिक राजकुमार, श्रवण कुमार और अनिल आदि ने कहा हालांकि बारिश अभी पर्याप्त नहीं हुई है, लेकिन इससे जमीन की कुछ तो प्यास बुझी है। बारिश से आम के बागों को भी फायदा हुआ है।
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में भी हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। छुटमलपुर क्षेत्र में हालांकि बूंदा बांदी हुई लेकिन उमस से लोगों को राहत मिली है। यहां शुक्रवार की देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई थी जिससे लोगों ने प्रचंड गरमी से निजात पाई थी।
सहारनपुर में दिन में हुई बरसात में लाइट जलाकर चलते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में दिन में हुई जैन कॉलेज रोड़ पर बरसात में लाइट जलाकर चलते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में दिन में हुई जैन कॉलेज रोड़ पर बरसात में लाइट जलाकर चलते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR