फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रातभर होती रही बारिश, कई क्षेत्रों में जलभराव बना समस्या

विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा
विज्ञापन
-सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक हुई 15 एमएम बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रातभर बारिश हुई। इसकी वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव समस्या बना। सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
जनपद में कई दिन से रुक रुककर बारिश हो रही है। सोमवार रात करीब दस बजे शुरू हुई बारिश सुबह आठ बजे तक रुक रुककर होती रही। इसकी वजह से महानगर के निचले क्षेत्रों, जिनमें हसनपुर, मानकमऊ, विल्सन का बाग, नंदपुरी कॉलोनी, प्रकाशलोक कॉलोनी, ज्ञानागढ़, बिशनपुर, ओजपुरा, नवीन नगर, आईटीसी रोड, नेहरू मार्केट के स्मार्ट रोड, तोता चौक क्षेत्र में जलभराव हुआ। हालांकि मंगलवार को दिनभर काली घटाएं छाई रहीं, लेकिन बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन बारिश के जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप
पिलखनी से महानगर की ओर आ रही विद्युत निगम की लाइन पर सोमवार रात पेड़ गिरने से कई खंभे टूट गए। इसकी वजह से रात करीब दो बजे से बिजली आपूर्ति बंद रही। हकीमपुरा बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों और कॉलोनियों में बिजली नहीं आई। मंगलवार शाम चार बजे तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


गन्ना और धान के लिए अच्छी है बारिश
लगातार हो रही बारिश से गन्ना और धान उगा रहे किसानों के चेहरों पर रोनक हैं। किसान अरुण चौधरी, हरपाल सिंह और प्रेमचंद ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश कम होने की वजह से गन्ने और धान पर अधिक लागत आई थी, लेकिन इस बार अच्छी बारिश है। इससे फसल अच्छी होने की उम्मीद है। गन्ना भी तेजी से बढ़ रहा है।

सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा

सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा

सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा

सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा

सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा

सहारनपुर में हुई बारिश के चलते हुआ अंधेरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें