फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से तन और मन दोनों की बीमारियों का इलाज संभव : शंभूदास

विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित आर्य समाज मन्दिर में योग करते साघक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के भाषा विभाग द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का रविवार से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हो गया। जनक नगर स्थित आर्य समाज के परीक्षा गृह में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ निर्वाण उदासीन अखाड़े के बाबा खिचड़ी वाले शंभू दास सैनी, महंत विक्रम पुंडीर, राजेश पाल और संस्थान के योग प्रशिक्षक सौराज कुमार योगी ने संयुक्त रूप से परंपरागत ढंग से किया।
विज्ञापन

योग साधिका सिमरन धीमान ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित शिव वंदना से समारोह को दिशा प्रदान की। योग साधक कपिल प्रजापति ने नौली क्रिया, म्यूरासन, अग्निसार जैसे मुश्किल आसनों को सहजता से प्रस्तुत किया। संस्थान के ज्योतिषाचार्य गोतित राजेश पाल, योग प्रशिक्षक सौराज कुमार योगी ने कहा कि योग केवल स्वस्थ रहने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक पहलू को प्रभावित करता है और पूर्ण रूप से संयमित जीवन जीने की कला सिखाता है। महंत विक्रम सिंह पुंडीर व निर्वाण उदासीन अखाड़े के सैनी ने कहा कि योग एक पौराणिक पद्धति है। योग से मन की अनेक बीमारियां पूर्ण रूप से ठीक हो जाती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को योग से जोड़ने की जरूरत है। इस दौरान पतंजलि योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य, आर्य समाज के प्रधान सुभाष मेहता, नसीब सिंह वर्मा, राजकमल, देवेंद्र कुमार, कमलेश पाल, जूली पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें