फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पथ विक्रेता यदि सरकारी योजनाओं का लाभ चाहते हैं तो इसके लिए उनको नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ हीी आई कार्ड बनवाना होगा। साथ ही जो पथ विक्रेता लोन चाहते हैं। उनको अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराना होगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण जिन पथ विक्रेताओं का रोजगार प्रभावित हुआ है। उनकी रोजी रोटी पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दस हजार रुपये की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की है। जनमंच में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक पथ विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी पथ विक्रेता उक्त योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा। जरुरी है कि अपना मोबाइल नंबर अपने आधार से लिंक कराकर ही लोन के लिए आवेदन करें। जानकारी मिली है कि लोन के इच्छुक अधिकांश वेंडर अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराकर नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है। जो पथ विक्रेता लोन लेना चाहते हैं। वह जनमंच याडूडा के सीएलसी सेंटर में सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तथा शाम 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। फोन नंबर को आधार से लिंक कराने का कार्य अपने बैंक या नजदीकी जन सुविधा केंद्र से कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें