फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन आने तक कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी: डीएम

विज्ञापन
‘हैंडवॉश डे’’ पर हाथ धोकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने तक सुरक्षात्मक कदम उठाने जरूरी हैं। इससे बचाव के लिए हाथ धोना, मॉस्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि हाथ धोने से आप कीटाणुओं से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हैंडवॉश डे के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम आज कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए हाथों को निरंतर धोना जरूरी हो गया है। हम नियमित रूप से सही तरीके से अपने हाथ धोने से बहुत सी बीमारियों को संक्रमित होने से रोक सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी को सामाजिक दूरी बनाकर हैंडवॉश करने की सलाह दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी बनाकर अपने हाथ धोए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें