फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आरटीओ कार्यालय में पुरानी व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू

Wed, 24 Jun 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर संचालित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का लाइसेंस निरस्त होने के बाद आरटीओ कार्यालय में पुरानी व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को चार से पांच आवेदकों के स्थायी लाइसेंस बनाए गए हैं। इन आवेदकों की लर्निंग लाइसेंस की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन

19 फरवरी को मंडलायुक्त ने बेहट रोड पर एडीटीसी का निरीक्षण किया था। उन्होंने परिवहन विभाग के उप परिवहन आयुक्त मेरठ को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद उप परिवहन आयुक्त की जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप, रिकॉर्ड में भारी अनियमितता सामने आई थी। इस पर जिले के एकमात्र ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। संभागीय परिवहन विभाग ने ट्रेनिंग लेने वालों का एडीटीसी से रिकॉर्ड मांगा है, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। विभाग ने पुरानी व्यवस्था लागू करते हुए आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को चार से पांच आवेदकों के स्थायी लाइसेंस बनाए गए। संभागीय निरीक्षक ने आवेदकों का टेस्ट लेते हुए पूरी प्रक्रिया कराई। इसके साथ ही मुख्यालय से भी दिशा निर्देश मांगें गए हैं, ताकि नियमित ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। उधर, संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कार्यालय में स्थायी लाइसेंस बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें