फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में मिली अनियमितता, वसूले जाएंगे 5.23 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकासखंड नागल की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने 5.23 लाख का रिकवरी नोटिस जारी किया है। इसके तहत पूर्व ग्राम प्रधान व दो सचिवों को सरकारी खाते में पैसा जमा कराना होगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत रसूलपुर खेड़ी में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने कृषि रक्षा अधिकारी व सहायक अभियंता लोक निर्माण से मामले की जांच कराई गई, जिसमें सामने आया है कि शौचालयों के निर्माण, एलइडी लाइट लगाने, बरात घर की पुताई व मनरेगा के कार्यों में अनियमितता बरती गई। इसके तहत पूर्व ग्राम प्रधान जनेश्वरी और उनके कार्यकाल में ग्राम सचिव रहे सुशील कुमार व गिरीश सैनी के खिलाफ 5.23 लाख का रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों को सरकारी खाते में पैसा जमा कराना पड़ेगा। आधा पैसा तत्कालीन ग्राम प्रधान व आधा सचिवों को देना होगा। समय पर पैसा जमा न कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें