बता दें कि एक पखवाड़े पहले स्कूटी सवार श्रद्धालु द्वारा गेंद लगने पर क्रिकेट खेल रहे दूसरे समुदाय के किशोरों को धमकाने के बाद उन्होंने गुस्से मंदिर में तोड़फोड़ कर दी थी। इसमें दो किशोरों सहित चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सांसद इकरा हसन इसी मंदिर में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद जिस प्रकार से उनको निशाना बनाया गया है, यह सब भाजपा का प्रोपेगेंडा है। भाजपा हमेशा से ही हिंदू मुस्लिम कराती रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को संयम से काम लेना होगा।
सांसद ने कोमल गुर्जर के बक्कल उतारने वाले बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद से वह पूछना चाहती हैं कि क्या वह एक महिला जनप्रतिनिधि को गालियां देने वाले अपने कट्टर समर्थक के विरोध में कुछ कहेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के लोगों से बात करके मंदिर की चहारदीवारी और गेट लगवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही एसएसपी से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस दौरान संजय चौधरी, विक्रम सिंह, राजपाल प्रधान, जावेद हसन, जाबिर, विनोद, पुरूषोत्तम छापुर, शादीराम चकवाली, इकराम प्रधान व कुलदीप आदि रहे।