फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति और तीन नशा तस्करों का चालान किया

विज्ञापन
नानौता पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। विवाहिता की हत्या के आरोपी पति राहुल को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान किया है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में चार दिन पूर्व 26 वर्षीय विवाहिता रीना पत्नी राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसमें मृतका के भाई अरविंद ने मृतका के पति राहुल व देवर अंकित के विरुद्ध थाने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि आरोपी देवर की तलाश की जा रही है। उधर पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम ठसका निवासी अनिल पुत्र हरिराम को हरियाणा मार्का 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर ग्राम नन्हेड़ा बेदबेगमपुर के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर मदन पुत्र लाला, मेघराज पुत्र रामलाल निवासी नन्हेड़ा बेद बेगमपुर को कच्ची शराब की कसीदगी करते धर दबोचा। दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें