फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चांदी के खेल से असमंजस में निवेशक, पीछे खींच रहे कदम

Tue, 03 Feb 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चांदी का रंग और सोने की चमक से निवेशक असमंजस में हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि अभी भी दामों में उछाल आएगा। सोमवार को दोनों धातुओं के दामों में कमी आऩे पर निवेशकों के बजाए गहनों के खरीदार बाजार में पहुंचे।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से चांदी के दामों में उथल पुथल जारी है। शनिवार को चांदी के दामों में 72 हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई थी। इसके बाद रविवार को बजट पेश किया गया। बजट के बाद भी ईटीएफ में सोने और चांदी के दाम गिरे। सोमवार को भी चांदी के दाम दोपहर दो बजे करीब 2.55 लाख रुपये प्रति किलो रहे। वहीं सोना भी करीब 1.55 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास रहे। सराफा कारोबारी पवन गोयल ने बताया कि अमेरिका के फेडरेल रिजर्व के ब्याज पर लिए गए निर्णय का भी असर दोनों धातुओं पर पड़ रहा है।
दाम गिरने का फायदा शादी वाले घर उठा रहे हैं। जो चांदी पिछले बृहस्पतिवार को चार लाख रुपये के पार थी। वह सोमवार को 2.55 लाख रुपये प्रति किलो तक रही। दाम आधे रहने से पायल, बिछुआ आदि गहनों की खरीद की गई। इसी तरह सोने के दाम भी गिरे हैं। दोनों धातुओं के दाम गिरने से गहने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि दाम कम होने से लोग जानकारी ले रहे हैं। ग्राहकों को उम्मीद है कि दाम अभी कुछ और कम होंगे। तो वहीं शेयर बाजार और ईटीएफ के निवेशक मोहित ने बताया कि दोनों धातुओं के दाम अस्थिर है। वैश्विक परिस्थितियों का असर दोनों धातुओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें