फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग गिरोह के सदस्यों की संपत्तियों की जांच भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हरियाणा और दिल्ली के शहरों से संचालित होने वाले ठग गिरोह की पड़ताल में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। पुलिस अब लोगों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों की संपत्ति भी खंगालने में जुटी हैं। पता चला है कि आरोपियों ने हरियाणा के शहरों में कुछ वाहनों सहित जमीन और भवनों के रूप में संपत्ति अर्जित की है। दो आरोपियों से स्कार्पियो मिल चुकी है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर पुलिस ने ठग गिरोह के दो सदस्यों कुलपति और रवि को पकड़ा था। ये हरियाणा के हिसार और करनाल के रहने वाले हैं और ये ही दोनों गिरोह के संचालन की मुख्य भूमिका में माने जा रहे हैं। यदि जिले के उनाली गांव के शुभम का मामला सामने न आता और उसकी मौत के बाद पुलिस टीमें सक्रिय न होतीं। थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तो हरियाणा में ही गैंग की सबसे अधिक सक्रियता का पता चला है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों के लिए ट्रैपिंग रूट बनाया जा रहा है। टीमों को हरियाणा के हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र के अलावा चंडीगढ़ तक भेजकर आरोपियों को गिरफ्त में लेने के प्रयास किए जाएंगे।
निवेश के नाम पर ठगी वालों को भी ढूंढ रही पुलिस
सहारनपुर। एक निजी कंपनी में निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में भी पुलिस टीमें आरोपियों को ढूंढ रही हैं। थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कर मेरठ और मुजफ्फरनगर क्षेत्र के लोगों प्रवेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य ने बताया था कि दुर्गा विहार कालोनी निवासी विवेक के माध्यम से निवेश के लिए यह रकम लगाई गई थी। लोड स्टारनेट मार्ट नाम की कंपनी का दावा था कि हर माह बड़ी रकम दी जाएगी। लेकिन न तो रकम मिली और न ही निवेश के नाम पर लौटाए गए रुपये। आरोपियों की ओर से धमकियां भी दी गईं। थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि ठगी के प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें