फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई बस में की जांच, चार संक्रमित मिले

विज्ञापन
गंगोह सीएचसी में बस यात्रियों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। दिल्ली से सोमवार की रात आई बस के यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन किट से जांच की। बस में चार यात्री कोरोना संक्रमित मिले। एसडीएम ने ब्लाक क्षेत्र के सबसे ज्यादा संक्रमित गांव रादौर को भी सील करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु नागपाल सोमवार की रात चेकिंग कर रहे थे। जिस समय व नानौता चौक पर पहुंचे तो उसी समय दिल्ली से यात्री बस आ पहुंची। दिल्ली में कोरोना की स्थिति को देखते हुए बस को सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया गया कि बस में 50 यात्री सवार थे जिनमें सभी की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में चार यात्री संक्रमित मिले, जिन्हें दवा की किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया।
बाकि यात्रियों को भी उनके संपर्क में रहने के कारण सावधानी बरतने को कहा। एसडीएम ने अपील की है कि दिल्ली अथवा अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की जानकारी हेल्प डेस्क 01331-242010, तहसीलदार 9454416980 व उनके फोन नंबर 9454416973 पर दें। उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के सबसे ज्यादा संक्रमित गांव रादौर को भी सील करा दिया। एसडीएम ने बताया कि गांव में आए चार व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया था, जबकि वह नियम का उल्लंघन कर घूमते मिले। इनके खिलाफ थाना तीतरो में आपदा अधिनियम में मामला दर्ज करा दिया है।

गांव तीतरो के गांव रादौर में गलियों को सील करते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें