फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का श्रद्धापूर्वक पूजन

विज्ञापन
राम नगर गोविन्द नगर जिमती कन्यायें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र में श्री दुर्गा अष्टमी पर घरों में पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने कन्याओं के घर पर ही प्रसाद भिजवाया तो कुछ ने घरों पर कन्याओं को बुलाकर जिमाया। मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही लोगों ने घरों में चने, हलवा और पूरी का प्रसाद तैयार कर मां दुर्गा को भोग लगाने के साथ कन्याओं को जिमाया। सर्व प्रथम कन्याओं के पैर धोकर उन्हें आदर से बैठाया गया। इसके पश्चात प्रसाद और दक्षिणा दी गई। वहीं, ज्यादातर लोगों ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों के आसपास रहने वाली कन्याओं के घर पर ही प्रसाद की सामग्री भिजवाई।
उधर, राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कन्याओं को जिमाया और उनका पूजन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां दुर्गा अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। सच्चे मन से की गई आराधना से मां सभी को मनोवांछित फल देती हैं। इस दौरान पंडित अजीत शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, नरेश चंदेल, बबीता, बाला मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने विधिवत महागौरी की पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि मां गौरी की उपासना से भक्तों को सभी प्रकार के मनोरथ पूरे होते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से कोरोना संक्रमण से निजात दिलाए जाने की प्रार्थना की। इसी तरह आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, मां काली मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव सहित अनेक मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मन्दिर में कन्या पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें