फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ अंतरराज्यीय बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ अंतरराज्यीय बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात एक अंतरराज्यीय बदमाश को चोरी की बाइक और तमंचे के साथ धर दबोचा। बदमाश फतेहपुर थाने से भी वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि एसआई दीपचंद की टीम ने रात दस बजे गश्त के दौरान सहारनपुर रोड स्थित कमेशपुर बिजलीघर के पास से एक बाइक सवार को पूछताछ के लिए रोका तो वह हड़बड़ा गया। थाने लाकर सख्ती के साथ पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पवन उर्फ पोनी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद अंतरराज्यीय बदमाश है। उस पर यूपी के साथ ही कई राज्यों में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल अगस्त माह में उसने फतेहपुर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर पचास हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। उसने अपने एक साथी को पिछले माह रैकी करने के लिए कसबे में भेजा था जिसे पुलिस ने धर दबोचा था। एसओ ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर टॉप टेन अपराधियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस ने थाने के टॉप टेन अपराधी एहसान पुत्र जाहिद निवासी ग्राम खुजनावर को रात साढ़े दस बजे कलसिया रोड धर्म कांटा के सामने से 30 पव्वे देशी शराब के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें