फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता में पहले दिन हुए रोचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबाल प्रतियोगिता में पहले दिन हुए रोचक मुकाबले
विज्ञापन

सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से जेवी जैन कॉलेज में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में महिला और पुरुषों की कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रामेश्वर चौहान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने प्रतियोगिता के आयोजन पर खुशी जताई। कहा कि कोरोना की दोनों लहर के बाद प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं, जिसे देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद खेल मुकाबले कराए गए। निर्णायकों में शरद पंवार, ऋषभ बत्रा, पंकज कुमार, सरिता प्रजापति, नीशु राणा, मनीष कुमार, कनिका लांबा, स्नेहा सारस्वत, विवेक मैथ्यूज रहे। उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. सहदेव मान, डॉ. छाया चौधरी के साथ ही डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. शशि नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन के मुुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों के पहले मुकाबले में जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर ने आईएम कॉलेज गाजियाबाद को हराया। महिलाओं का पहला मैच एनसीपी कॉलेज नोएडा और मुन्ना लाल कॉलेज सहारनपुर के बीच खेला गया, जिसमें नोएडा की टीम ने जीत हासिल की। जेवी कॉलेज बड़ौत ने आईपी कॉलेज बुलंदशहर तथा डीएन कॉलेज मेरठ ने जनहित कॉलेज गाजियाबाद को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें