सहारनपुर। देश को आजादी दिलाने की जंग में हर महापुरुष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। फिर चाहे वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हों, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल या अन्य महापुरुष हों। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महापुरुषों की प्रतिमा वाले स्थलों पर साज सजावट और तैयारियों का नजारा अलग-अलग देखने को मिला। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर तैयारियों की पड़ताल की। कहीं सूनापन मिला तो कर्मचारी सफाई करते मिले। पेश है रिपोर्ट....।
गांधी पार्क में लगे मिले कई कर्मचारी
अहिंसा के संदेश के साथ आजादी की जंग में मुख्य भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल गांधी पार्क में स्वतंत्रता दिवस के लिए काफी तैयारियां नजर आईं। यहां कई कर्मचारियों को लगाया गया। बापू की प्रतिमा को पानी से नहलाया गया। गमलों को तीन रंगों से सजाया गया। पार्क में पेड़ों की छंटाई और सफाई की गई। फूल मालाएं भी तैयार की गईं।
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर लड़ियां लगाईं
- घंटाघर चौक स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास लाइटिंग के लिए लड़ियां लगाई गईं। कुछ हिस्से से चौक के आसपास लगा रहने वाला अतिक्रमण भी हटाया गया। इसकी सामने वाली साइड से लड़ियां अधिक नजर आईं।
यहां नहीं दिखी कोई तैयौरी
- जनकपुरी चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, देहरादून चौक पर भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और जिला अस्पताल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर न तो साफ सफाई के लिए कर्मचारी मिले और ना ही सजावट के लिए खास तैयारी दिखी।
देशभक्ति के जुनून में कोरोना संक्रमण को भूले
- इस पड़ताल के दौरान हकीकत नगर के पास एक स्कूटी को देखकर हैरानी हुई। इस पर एक शख्स हाथों में तिरंगे लिए चार बच्चों के साथ बैठा था। देशभक्ति के जुनून में यह शख्स सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गया। कोरोना से बचने के लिए खुद तो क्या उसने किसी बच्चे तक को मास्क नहीं लगवाया था।
गांधी पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR
देहरादून चौक पर भारतीय संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में 15 अगस्त को लेकर हकीकत नगर देश भक्ति के जुनून में भूले सोशल डिस्टेंश का भी रखे ख्याल- फोटो : SAHARANPUR
चौधरी चरण सिंह चौक पर लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा- फोटो : SAHARANPUR
देहरादून रोड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा- फोटो : SAHARANPUR