फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने की चिकित्सीय इकाईयों की समीक्षा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों और अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ चिकित्सीय इकाइयों के सुदृढ़ीकरण व कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर को उच्चीकृत करने तथा जन सुविधा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने प्रत्येक चिकित्सीय इकाई के प्रवेश द्वार पर व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर रखने, बायोमेडिकल वेस्ट रूम लॉक रखने आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सीय इकाइयों पर उद्यान विभाग के सहयोग से हर्बल गार्डन स्थापित कराए जाएं। उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारियों द्वारा पहचान पत्र पहनने, नियमानुसार अग्निशमन यंत्र लगवाने, शौचालयों की नियमित सफाई रखने आदि के निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सीय इकाइयों को आईएसओ प्रमाणीकरण की दृष्टि से उच्चीकृत करने के निर्देश देते हुए कहा कि आईएसओ टीम द्वारा शीघ्र की जनपदों की चिकित्सीय इकाइयों का भ्रमण कर सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं आदि बिंदुओं पर सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंगलवार तक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को तैनाती स्थल पर निवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें