फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन
देवबंद के बाजारों में पैदल निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शुक्रवार को देवबंद पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्ती बरते जाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों का निरीक्षण कर अनलॉक-1 में जारी की गई शासन की गाइड लाइन के पालन की वास्तविकता भी जानी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक करने के उपरांत डीएम और एसएसपी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ सुभाष चौक से पैदल बाजारों का भ्रमण किया। एमबीडी चौक तक रास्ते में कई लोग अधिकारियों को बिना मास्क पहने मिले। कई दुकानदार भी बिना मास्क लगाए मिले। जिस पर डीएम ने सबको डांट पिलाई। पुलिस से कहा गया कि शासन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही दिल्ली से आने व जाने वालों पर विशेष निगाह रखी जाए, क्योंकि दिल्ली रेड जोन है। व्यापारियों से कहा कि जो लोग अपने व्यवसाय के लिए दिल्ली जाते हैं, वह कुछ दिन वहां न जाए। डीएम ने कहा कि ऐसे ट्रांस्पोर्टरों पर भी निगाह रखे, जो दिल्ली समेत अन्य राज्यों से यहां आते जाते हैं। दो गज की दूरी न बनाने वालों तथा मॉस्क नहीं पहनने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। डीएम ने मोहल्ला दीवान (महल) में बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, क्योंकि इसी मोहल्ले में दिल्ली से आए चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान उनके साथ एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ चौब सिंह और कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें