फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी होगी बंद, सील करने की शासन को संस्तुति

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित इस खबर का हुआ असर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जहरीला पानी छोड़ने वाली फैक्टरी बंद करने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। फैक्टरियों से निकल रहे जहरीले पानी से खत्म हो रही हरियाली की खबर का जबरदस्त असर हुआ है। अमर उजाला में प्रकाशित जहरीला पानी, लील रहा हरियाली समाचार का कमिश्नर और वन संरक्षक ने सुबह ही संज्ञान ले लिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने त्वरित एक्शन किया। अपर आयुक्त की मौजूदगी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अमला पहुंचा और फैक्टरी की जांच की। जहां पेड़ों के सूखने, केमिकल्स युक्त जल और फैक्टरी से निकलने वाला जहरीला पानी पाया गया। टीम ने फैक्टरी बंद करने के निर्देश दिए और फैक्टरी को सील करने के लिए शासन को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बागों पर कुल्हाड़ा चलाने की खबर के बाद, जहरीला पानी से हरियाली को होने वाले नुकसान को लेकर खबर प्रकाशित की। बेहट रोड स्थित रसूलपुर के पास नामी कंपनी के बनियान आदि बनाने वाली फैक्ट्री का केमिकल्स युक्त पानी बिना ट्रीटमेंट किए सड़क पर बहाया जा रहा था। जहां ये जहरीला पानी सड़क किनारे खडे़ पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहा हैं केमिकल युक्त पानी से कई पेड़ सूखे हुए हैं जबकि कई मृत प्राय हो चुके हैं। इस मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्नर संजय कुमार और शिवालिक वन परिक्षेत्र के वन संरक्षक वीके जैन ने संज्ञान लिया। अपर आयुक्त डीपी सिंह ने तुरंत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले का संज्ञान लेने और मौके का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए खुद टीम के साथ रवाना हुए। अपर आयुक्त डीपी सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसआर मौर्य, एई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसवी वर्मा और जेई महेंद्र फैक्टरी पहुंचे। अपर आयुक्त ने बताया कि फैक्टरी की जांच-पड़ताल के दौरान ये बात स्पष्ट हुई कि बिना ट्रीटमेंट किए केमिकल युक्त पानी सड़कों पर बहाया जा रहा है। कंपनी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी खराब था। इस पर अपर आयुक्त ने फैक्टरी को नोटिस देते हुए तत्काल बंद करने के निर्देश दिए और पूरी संयुक्त रिपोर्ट बनाकर शासन को कंपनी को सील करने की संस्तुति भेजी है।

बेहट रोड स्थित केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाली फैक्टरी की जांच करने पहुंचे अपर आयुक्त सहित अन्य अध?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें