फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंदर शहर के जिम्मेदार, बाहर परिसर में पानी ही पानी

Sat, 18 Jul 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनमंच सभागार में बोर्ड बैठक के दौरान 40 मिनट की झमाझम बारिश से जनमंच परिसर जलमग्न हो गया। बैठक के बाद पार्षद बमुश्किल पानी के बीच से बाहर निकले। महापौर और नगर आयुक्त की गाड़ियां जिस जगह पार्क की गई थी, वहां भी जलभराव हो गया। पानी निकालने के लिए नगर निगम को मशीनें और सफाईकर्मी लगाने पड़े।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को बोर्ड बैठक चल रही थी, जिसमें महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर आयुक्त शिपू गिरि और पार्षदों के अलावा अधिकारी मौजूद थे। अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट की बारिश से जनमंच परिसर में एक फीट तक पानी भर गया। जनमंच के बाहर भी निकासी की सुविधा न होने के कारण सड़क तक पानी आ गया।
बैठक के बाद पार्षद दोपहिया वाहनों से बाहर निकले तो उनको पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जैसे ही वह नगर निगम की ओर बढ़े तो गैरेज के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा था। ऐसे में पार्षद गुलशेर, इजहार मंसूरी सहित अनेक सदस्यों को लौटकर रेलवे रोड से जाना पड़ा। इस दौरान महापौर और नगर आयुक्त की गाड़ियां भी पानी में खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन


यहां भी हुआ जलभराव
बारिश के कारण गैरेज के बाहर, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के बाहर, नगर निगम परिसर में भारी जलभराव हुआ, जिसकी वजह से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। खास बात यह है कि ये बारिश पूरे जनपद में नहीं थी। बेहट रोड क्षेत्र में करीब पांच मिनट की बूंदाबांदी रही। दिल्ली रोड क्षेत्र में भी बेहद हल्की बूंदाबांदी रही। बाकी जनपद सूखा ही रहा। न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

आगामी दिनों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने जनपद में आगामी दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि पूरे महीने बारिश होने की संभावना है। बारिश लगातार नहीं, लेकिन ज्यादातर दिनों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें