फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सेवानिवृत्त सीओ से अभद्रता पर फतेहपुर थानाध्यक्ष की जांच शुरू

Tue, 14 Apr 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। मोबाइल टाॅवर पर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने फतेहपुर थाने पहुंचे पुलिस विभाग से सेवानिवृत सीओ के साथ थानाध्यक्ष द्वारा की गई अभद्रता के आरोपों की एसएसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

बता दें, कि मेरठ के कोली कॉलोनी गंगानगर निवासी सुरेशबीर सिंह ने एसएसपी अभिनंदन को सौंपे प्रार्थनापत्र में बताया था कि वह पुलिस क्षेत्राधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में एक सिक्योरिटी कंपनी में पश्चिमी यूपी के मोबाइल टावरों की सुरक्षा का जिम्मा उन पर हैं। वह 22 मार्च की रात बडेढ़ी घोघू स्थित मोबाइल टावर से चोरी हुई बैटरी की शिकायत लेकर दस अप्रैल को फतेहपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके द्वारा अपना परिचय देने के बावजूद थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने उनके साथ अभद्रता की थी। उनका कालर पकड़कर धक्के देकर थाने के गेट पर छोड़ दिया गया था।
इस पर एसएसपी के निर्देश के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उधर, थानाध्यक्ष विनय शर्मा का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। सीओ सदर मुनीष चंद्र ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच बैठा दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर जो फोटो प्रसारित हो रहे हैं वह एआई जनरेटेड फोटो हैं, जिनमें कोई सत्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें