फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाही और मारपीट का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया
छुटमलपुर। सोमवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पतालकर्मियों पर उपचार में लापरवाही और घायल के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव जयसिंघा निवासी रणजीत (25) प्रेम सिंह सोमवार की रात साढे़ नौ बजे हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर के गांव मंडावर में वैल्डिंग का काम करने जा रहा था। इसी दौरान क्वांटम यूनिवर्सिटी के सामने उसकी टक्कर दूध की गाड़ी से हो गई। घायल होने पर परिजन उसे लेकर छुटमलपुर में रुड़की रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचे थे। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। रणजीत के चचेरे भाई संजय का आरोप है कि अस्पतालकर्मियों ने इस दौरान उसके उपचार में लापरवाही बरती। टांके भरते वक्त रणजीत द्वारा कुछ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिस पर अस्पतालकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव से ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, लेकिन इसी दौरान फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ ने समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। परिजनों द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद देर शाम शव के गांव पहुंचने पर बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि हादसा पड़ोसी राज्य के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने 112 की सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन उपचार में लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। इसी की उन्होंने तहरीर भी दी है। इसकी जांच की जा रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जबकि अस्पताल के संचालक सुरेश कुमार का कहना है कि मारपीट या उपचार में लापरवाही का आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें