अमर उजाला के दो दिवसीय एजूकेशन फेयर रविवार को संपन्न हो गया। फेयर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कॅरियर संबंधी जानकारियां जुटाई।
कोर्ट रोड स्थित होटल ताज में आयोजित एजूकेशन फेयर में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को करियर संबंधी टिप्स दिए गए। उनकी ओर से शिक्षा और रोजगार के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया। फेयर में निकाले गए लकी ड्रा में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक उपहार जीते।
फेयर में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने विशेषज्ञों के साथ लाडलों के भविष्य को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया। उधर, एजूकेशन फेयर में अविरल क्लासेज और क्वांटम ग्लोबल कैंपस की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन भी किया गया।
इस टेस्ट में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर प्रतिभा दिखाई। टेस्ट में उच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों को दस हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
इन संस्थानों ने किया मार्गदर्शन
करियर फेयर में क्वांटम ग्लोबल कैंपस, साईं इंस्टीट्यूट, जेबीआईटी, अविरल क्लासेज, यूसीएसटी, हीरो इलेक्ट्रिक, आरोग्यम हॉस्पिटल, इफ्काई यूनिवर्सिटी, पंडित आरसी शर्मा मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, बीएफआईसटी, ग्लोकल यूनिवर्सिटी, देवभूमि इंस्टीट्यूट, मुकंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और दिशा भारती समेत अनेक संस्थान शामिल हुए।