फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक मोड़ पर संक्रमण, कम नहीं हो रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक मोड़ पर संक्रमण, कम नहीं हो रही लापरवाही
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद बाजारों में लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। दुकानों पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार की गाइडलाइन का भी खूब उल्लंघन देखने को मिल रहा है।
शनिवार को चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, दालमंडी पुल, नेहरू मार्केट, रायवाला, सब्जी मंडी, कोर्ट रोड, हकीकतनगर और नुमाइश कैंप के बाजारों में सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन होता मिला। यहां तक की भीड़ की वजह से बाजारों में जाम की स्थिति भी बन रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की ओर से कार्रवाई भी गई, लेकिन इसके बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। दुकानों पर न ही दुकानदार और न ही ग्राहक शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। यह हाल तब है, जब जिले में रोजाना दस से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो रही और एक हजार से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
काटे गए 275 चालान
सहारनपुर। शनिवार को भी पुलिस ने घंटाघर, दीवानी कचहरी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, नकुड़ तिराहा, कल्पना तिराहा, चौकी निर्यात निगम, चिलकाना रोड, नवाबगंज चौक, चकराता मार्ग, जेल चुंगी, जनकपुरी चौक सहित कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह घूमने और मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान काटे हैं।
आवश्यक सेवाओं को दी छूट, खुल रही सभी दुकानें
सहारनपुर। आवश्यक सेवाओं में डेयरी, पैथोलॉजी लैब, बैंक, डाक्टरों के क्लीनिक, बेकरी आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासन ने सब्जी, किरयाना और पेस्टीसाइड की दुकानों को खोलने की छूट दी है, लेकिन इसके बावजूद लोग कपड़ा, जूता, प्लास्टिक, गिफ्ट आइटम सहित सभी तरह की दुकानें खोल रहे हैं।
विज्ञापन

यह हैं नियम
- ग्राहकों में कम से कम दो गज की दूरी रहे।
- ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएं
- दुकानदार और नागरिक मास्क लगाए
- थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए
- किसी बुखार या खांसी है तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें
- हो सकेे तो गलब्स का भी दुकानदार प्रयोग करें
लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को भी चाहिए कि वह बेवजह घरों से न निकले। संकट की इस घड़ी में पुलिस-प्रशासन का साथ दें। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें