फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 15 की मौत, 1207 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना ने जनपद में 15 और मरीजों की जान ले ली। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से अभी तक मरने वालों की संख्या 326 पर पहुंच गई है। शनिवार को 1207 नए संक्रमित भी मिले। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनके साथ ही जिले में अभी तक कुल 24689 संक्रमित मिल चुके हैं। उधर, शनिवार को 361 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 7269 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चार बजे से शनिवार की शाम चार बजे तक राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पतालों में 15 लोगों की जान गई। अच्छी बात यह है कि निजी अस्पताल में इन 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई। शनिवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के 95 लोग शामिल हैं। इनमें 37 लोग अकेले खडलाना गांव के हैं, जबकि 12 लोग बुड्ढाखेड़ा के रहने वाले हैं। सीपीपीआरआई के 17, हरिपुर, नानौता और बीन्नाखेड़ी के 15-15, आमकी के 11, बुड्ढाखेड़ा के 10, अनंतमऊ के नौ, गंदेवड़ के आठ, अलीपुरा और मिर्जापुर के सात-सात, सुल्तानपुर माली, जयपुर, फंदपुरी, पिलखनी, पंत विहार, दिल्ली रोड के छह-छह, एसबीआई कॉलोनी, सलेमपुर, प्रेमनगर, श्री गुरुतेग बहादुर माधोनगर, दुर्गापुरी, रुपाली विहार, आवास विकास, हिम्मतनगर, जे पांडा, एनएनटी, वैशाली विहार, शिवपुरी, हाथौली, नुमाइश कैंप, खेमड़ा गंगोहपांच उमरी खुर्द, रसूलपुर, पीटीसी, खैरसाल, रुहालकी, शारदानगर, न्यू आवास विकास, पेपर मिल रोड, उमरीकलां, आलमपुर खुर्द के चार-चार तथा ऑफिसर कॉलोनी, रायपुर कलां, लक्ष्मीपुरम, पवन विहार, तिवाया, जिला जेल, आईटीसी रोड, बुड्ढाखेड़ा पुंडीर, विजय विहार, चर्च कम्पाउंड, छछरौली, चौरा खुर्द पुवांरका, वाल्मीकि बस्ती हरिद्वार, वन विभाग, डंघेड़ा, गंदेवड़, गलीरा रोड, कासमपुर, यूको बैंक मुजफ्फराबाद, आलमपुर कलां, सड़क दूधली, पंत नगर, जानखेड़ा, गिल कॉलोनी, मेघछप्पर, जेजेपुरम, हकीकतनगर, नवीन नगर, माहीपुरा के तीन-तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें