फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र डकार रहे थे राशन, निरस्त हुए 1753 कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गरीबों के राशन पर अपात्र परिवारों का डाका था। जिनका खुलासा हो गया है। ऐसे सभी अपात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे 1753 राशन कार्ड धारक पाए गए हैं। साथ ही 2408 पात्र नए राशन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जनपद में 584880 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 530262 और अंत्योदय 54618 राशन कार्ड हैं। आपूर्ति विभाग ने अपात्रों जांच करने और पात्र परिवारों की जांच करके उनके राशन कार्ड बनाने के लिए एक जनवरी से अभियान चलाया। दो साल पहले भी अपात्रों को तलाशने के लिए सर्वे किया था, तब 54 हजार अपात्र पाए गए थे। इन सभी के राशन कार्ड उस समय निरस्त कर दिए गए थे। बावजूद अपात्रों के राशन कार्ड अब भी सामने आ रहे हैं।
अपात्रों की श्रेणी
- आयकर दाता, परिवार के एक सदस्य के पास चार पहिया वाहन, एसी या पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले जनरेटर, लाइसेंसी बंदूक, पक्का मकान है तो अपात्र हैं।
- परिवार के किसी सदस्य पर पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, दो लाख रुपये से अधिक आय, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, शहर में 80 वर्ग मीटर से अधिक का व्यवसायिक भवन है तो वह भी अपात्र माना जाएगा।
विज्ञापन

पात्रों की श्रेणी
भिक्षावृत्ति करने वाले, घरेलू कामकाज वाले, फेरी लगाने वाले, कुष्ठ या एड्स रोगी, अनाथ, भूमिहीन मजदूर, परित्यक्त महिलाएं, मंगलामुखी, आवासहीन परिवार, दो लाख से कम आय वाले आते हैं।
जनपद में सर्वे कराकर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं और पात्रों के बनाए जा रहे हैं। जिले में 1753 अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए हैं, जबकि 2408 पात्र लोगों के नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। सर्वे का कार्य जारी रहेगा। -- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन

सत्यापन अभियान के तहत निरस्त एवं जारी कार्ड
तहसील-------------- जारी कार्ड ------ निरस्त कार्ड
नगर निगम-------------326-------------213
बेहट---------------------230-------------204
देवबंद-------------------482--------------497
नकुड-------------------424---------------405
रामपुर मनिहारान------603--------------238
सदर--------------------343--------------196
योग-------------------2408--------------1753
नोट: जिला पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें