फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवारी आश्रम और आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलवारी आश्रम और आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत फुलवारी आश्रम और कैलाशपुर स्थित आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में किया। योजना के तहत फुलवारी आश्रम के सौंदर्यीकरण पर लगभग 50 लाख रुपए और कैलाशपुर में आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी 50 लाख रुपए की लागत आएगी।
शनिवार को फुलवारी आश्रम शिव मंदिर में हुए कार्यक्रम के दौरान महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिया गया है। अनेक योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पिछली सरकारों में योजनाएं व सरकारी धनराशि कुछ लोगों तक सीमित रखी थी। लेकिन भाजपा सरकार में योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, गौरव गर्ग, मयंक गर्ग, नीरज शर्मा, विजय गुप्ता, रजिंदर सिंह कोहली, मनीष सचदेवा, अपर आयुक्त नगर निगम अशोक गौतम, बीडीओ ज्योतिबाला, पार्षद भूरा सिंह, सजंय गर्ग, नरेश रावत, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें