फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जाएंगे औद्योगिक क्षेत्र : मुख्य सचिव

विज्ञापन
सहारनपुर के आईआईटी रूड़की कैंपस में प्लाईवुड मैन्युफैक्चर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संवाद एवं समाधा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारों पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए करीब आठ हजार एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है। बाकी की प्रक्रिया चल रही है। मुख्य सचिव रविवार को आईआईटी कैंपस के सभागार में प्लाईवुड मैन्युफैक्चर्रस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित संवाद एवं समाधान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उद्यमी, किसान और निर्यातक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। 2017 में प्रदेश की जीडीपी 17 लाख करोड़ रुपये सालाना थी, जो अब बढ़कर 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इस अवधि में प्रति व्यक्ति आय भी 50 हजार रुपये से बढ़कर सवा लाख रुपये वार्षिक हो गई है।
प्रदेश सरकार एफडीआई से विकसित होने वाले उद्योगों को 75 फीसदी सब्सिडी दे रही है। इसके लिए उद्यमी फोरेन इंवेस्टमेंट लाएं। कहा कि देश के कुल एक्सप्रेसवे का 45 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश में 12 एयरपोर्ट हैं। जेवर एयरपोर्ट विश्व के प्रमुख एयरपोर्ट में शामिल है। जेवर एयरपोर्ट पर 50 एकड़ में निर्यात के लिए जरूरी सभी सुविधाएं होंगी। इनमें टेस्टिंग और प्राेसेसिंग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में एक्सप्रेसवे किनारों पर बडे़ इंडस्टि्रयल हब विकसित किए जाएंगे, जो 400 से 500 एकड़ में फैले होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिल्डिंग बाईलॉज में संशोधन कर अधिक उपयोगी बनाया है। मुख्य सचिव ने कहा कि नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड में एक नया औद्योगिक टाउन विकसित किया जाएगा। इसका एरिया 70 हजार एकड़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें