फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
पेपर मिल रोड स्थित एक स्कूल में बच्चों संग स्वतंत्रता दिवस मनाती अतुल्य सामाजिक संस्था की प्रबं? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया और अमर शहीदों को नमन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनमें देशभक्ति गीत, लघु नाटिका और देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष केएल अरोड़ा, प्रबंधक अमर गुप्ता, अर्पित सेठी ने ध्वजारोहण किया। समिति सदस्य अशोक चावला, राजेंद्र गुप्ता, राम सहाय खुराना, दर्शनलाल गुप्ता, केके मनोचा, राजीव कालिया, प्रधानाचार्य राजीव कुमार शुक्ला, कोआर्डिनेटर सुखविंदर सिंह घई आदि विचार रखे। छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम का संचालन आशु कक्कड़ ने किया।
सेंट मेरीज एकेडमी में प्रधानाचार्या सिस्टर अगस्टीन मेरी और अध्यापिका मारग्रेट डिकेस्टो ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। आजादी की वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के बारे में बताया गया। बच्चों ने मार्च पास्ट निकाला।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. पूजा मलिक ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत लघु नाटिका, गीत, कविताएं, सामूहिक गान और सामूहिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। दीप्ति शर्मा, अनन्या जैन, प्रेरणा, सोनिया, सरिता आदि ने विचार रखे।
अंबाला रोड स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक यतेंद्र कुमार गुप्ता, निदेशक नवीन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। शिक्षिका शालिनी शैली, तनवी छाबड़ा, रीमा कपूर एवं शिखा चौहान ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। गोविंद ठाकुर ने गीत और अंतेश कपिल ने काव्य पाठ किया।
बापूजीनगर स्थित मिनीलैंड स्कूल में अध्यक्ष अतुल सिंघल, अपूर्व सिंघल और प्रधानाचार्या नीति अग्रवाल ने संयक्त रूप से ध्वजारोहण किया। चेयरपर्सन सुधा सिंघल, प्रद्युमन कुमार, कमल गुप्ता, अनीता गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यापिकाओं ने देशभक्ति गीत सुनाए।
आजाद कॉलोनी स्थित नवाब पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक डॉ. मसूद खान और हाजी जान मोहम्मद ने ध्वजारोहण किया। अहमद खान, नायला नाज, आशिना खान, गुलअफशा आदि रहे।
उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ोली हरिया में ग्राम प्रधान अजीता ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाध्यापिका विशाखा चौहान, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य अध्यापक अध्यापिकाओं ने विचार रखे। वहीं, देहरादून रोड स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. असलम खान ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंत में पासआउट छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्रों का वितरण हुआ। डॉ. जुल्फान अहमद, फिरोज अंसारी, अमन, सोनिया, आसिफ आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर नागल ब्लॉक के ग्राम चन्देना कोली में स्वरोजगार स्थापना के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक चन्द्र पन्त ने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन छल्लू पुत्र स्वर्गीय भिक्कन एवं शिमला पत्नी स्वर्गीय भरतूराम को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई। अरविन्द कुमार, हरपाल सिंह सन्त, बिजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें