फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैराना सांसद इकरा हसन पर फिर से अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, RLD कार्यकर्ताओं में रोष

Fri, 03 Oct 2025 11:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

कैराना सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी की गई। इससे रालोद कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह में रालोद कार्यकर्ताओं ने कुछ युवकों पर कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी के नेतृत्व में इमरान, फुरकान मंसूरी, नफीस मलिक, दानिश कुरैशी, मेहताब चौधरी, इकराम चौधरी, नबाब राव, गयूर चौधरी आदि ने सीओ से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की गई है, जो तेजी के साथ वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: UP: कोहरे और धुंध से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 16 ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन माह यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसमें कुछ युवक कैराना सांसद इकरा हसन के लिए बेहद ही अशोभनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रालोद जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने कहा कि सांसद इकरा हसन के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की वह और पूरी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। महिला किसी भी दल से जुड़ी हो या किसी भी पद पर आसीन हो, उसका अपमान अस्वीकार्य और निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें