फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए सीएचसी में बढ़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। जैसे जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वैसे ही कोरोना जांच के लिए सीएचसी में भीड़ भी बढ़ रही है। सुबह से ही जांच कराने वालों की लाइन लग जाती है। सीमित जांच होने से कुछ लोगों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विगत करीब एक सप्ताह से सीएचसी में प्रतिदिन करीब 250 से 300 क्षेत्रवासी कोरोना जांच के लिए पहुंच रहे है। एंटीजन किट की कमी के चलते कुछ लोगों को बिना जांच के ही लौटना पड रहा है। वहीं आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट मिलने में भी 7 से 15 दिन तक लग रहे है। जिससे साथ ही लोगों में कोरोना का ख़ौफ भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, सीएचसी में स्टाफ की कमी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। एंटीजन जांच के लिए किट की कमी के बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन गोपाल का कहना है कि अस्पताल को प्रतिदिन 200 एंटीजन किट मिल रही है, जबकि जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल से अधिक किट भेजे जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें