फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्श्वनाथ सिटी कालोनी में वारदात का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में पकड़े गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पार्श्वनाथ सिटी कालोनी में वारदात का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड पर पार्श्वनाथ सिटी कालोनी में हुई वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने बिजलीघर के गोदाम पर गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से सामान और गार्ड की बंदूक लूटी थी। चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर 31 मार्च की रात पार्श्वनाथ सिटी कालोनी में ट्रांसफार्मर गोदाम से तांबे का तार और अन्य सामान लूट लिया गया था। घटना की रिपोर्ट स्टोर इंचार्ज ओमप्रकाश की तरफ से चोरी में दर्ज कराई गई थी। एसएसपी डा. एस चनप्पा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना सदर बाजार व क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली रोड पर चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पार्श्वनाथ सिटी कालोनी में वारदात करना स्वीकार किया। वारदात में शामिल अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। ट्रांसफार्मर से निकाला गया 65.5 किलो कॉपर एवं तार, गार्ड की लाइसेंसी दुनाली बंदूक, बोलेरो, दो तमंचे, चार कारतूस और चाकू बरामद किया है। आरोपी शाहबुद्दीन और जुल्फिकार की निशानदेही पर गेहूं के खेत से बंदूक बरामद हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
- मोहम्मद हासिम निवासी न्यू गोविंदपुरी थाना कंकरखेड़ा मेरठ
- शाहबुद्दीन उर्फ साहिल निवासी ग्राम लाला मोहम्मदपुर कंकरखेड़ा मेरठ
- जुल्फिकार उर्फ जुल्लू निवासी न्यू गोविंदपुरी थाना कंकरखेड़ा
- मोनू उर्फ अरविंद मित्तल निवासी भूपेंद्रपुरी मोदीनगर गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें