फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 52 कार्मिक, एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 52 कर्मचारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनमंच में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीठासीन अधिकारियों में दीप्ति सिंह, राकेश कुमार, गौरव शर्मा, उमंग द्विवेदी, अनिल कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव, मनुजा प्रवीण, श्वेता गुप्ता, अजय कुमार, अमित कुमार, पूजा गर्ग, अतर सिंह एवं अरूण कुमार गौतम के अनुपस्थित रहे। मतदान अधिकारी (प्रथम) में नाथीराम, कविता देवी, गौरवचंद इंदु एवं अमित राठी अनुपस्थित रहे। मतदान अधिकारी (द्वितीय) में विनीता शर्मा, सुनील कुमार धीमान, मोहम्मद अख्तर, प्रेरणा शर्मा, रणवीर सिंह गौतम, शीबा कौसर, दीपक कुमार, सत्यपाल सिंह, अतुल कुमार एवं देवेश कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदान अधिकारी (तृतीय) में जसबीर सिंह, संजय कुमार, योगेंद्र पाल, राजकुमार, सोहनलाल, तरबेज खान, मुकेश, सुखबीर सिंह, राहुल शर्मा, नियात अहमद, प्रवीण कुमार, कुलदीप कुमार, संजय कुमार, शीशराम, मुकेश, रामरतन, राकेश कुमार, दिलशाद, ऋषिपाल, बालकिशन, सुरेशचन्द, अशोक कुमार, संजू, विक्रम एवं किरण शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित रहने के चलते इनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें