फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, विद्यालय भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
साढौली हरिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय के भवन का शिलान्यास करते न्यायधीश, एनआरआ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुनील पंवार और अमेरिका में रह रहे एनआरआई राकेश कुमार ने बुधवार को साढ़ौली हरिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन और विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया। दोनों मेहमान बचपन में इसी विद्यालय से पढ़े थे।
विज्ञापन

न्यायाधीश सुनील पंवार और एनआरआई राकेश कुमार गांव साढ़ौली हरिया के ही रहने वाले हैं। संयोग से दोनों इन दिनों गांव में हैं। ऐसे में विद्यालय के शिक्षकों और विभाग ने स्मार्ट क्लास के उद्घाटन और विद्यालय के नए भवन के शिलान्यास के लिए दोनों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। न्यायाधीश सुनील पंवार और एनआरआई राकेश कुमार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने संयुक्त रूप से नीव में ईंट रखकर भवन का शिलान्यास किया। इससे पहले फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। दोनों मेहमानों ने विद्यालय परिसर में मीटिंग हॉल तथा गांव में सामुदायिक केंद्र बनवाने की घोषणा की। बीएसए ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षकों खासकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका विशाखा चौहान के कार्य की सराहना की। राजकुमार चौधरी, पूर्व प्रधान शक्ति सिंह, संजय पंवार, गुड्डू चौधरी, नकली सिंह, प्रवीन चौधरी, रोहताश पंवार, कश्मीरा सिंह, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें